फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीत और नृत्य ने बांधा समां

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊंचा पुल स्थित रामलीला मैदान में दो दिनी हल्द्वानी उत्सव रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता प्रमोद तोलिया ने की। अति विशिष्ट अतिथि डा. जेएस खुराना और रमेश शर्मा थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आंचल कला केंद्र के मोहन पांडे के निर्देशन में तैयार लालि ओ लालि गीत और नीलिमा ..नीलिमा गीतों पर जीवंत लोक नृत्य प्रस्तुत किया। बेबी प्रियंका और जितेंद्र तुमक्याल ने कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने के लिए विवश कर दिया। नटराज नृत्य कला केंद्र के बाल कलाकारों ने गणेश वंदन प्रस्तुत की। इस दौरान योगेश जोशी, हेम जोशी, विशाल शर्मा, संतोष नेगी, जितेंद्र मेहता, भुवन भट्ट आदि मौजूद थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दीपक हैड़िया, यूनाईटेड बाजार के नाजिम राशिद थे। संचालन गौरी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन यश इंवेट मैनेजमेंट की ओर से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें