हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने इस्तीफा दे दिया है। एमएस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। डॉ. अरुण जोशी को चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा अधीक्षक कर्नल डॉ. एके तिवारी को दो वर्ष के लिए संविदा पर रखा गया था। डॉ. तिवारी दिल्ली के किसी चिकित्सालय में कार्यरत थे। एक अक्तूबर को उनका कार्यकाल पूरा हो गया था। डॉ. तिवारी को सेवा विस्तार मिलने की चर्चा चल रही थी। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी भट्ट ने उनको सेवा विस्तार न देने की संस्तुति चिकित्सा शिक्षा सचिव से की थी। डॉ. तिवारी ने 16 अक्तूबर को इस्तीफा दे दिया और 17 अक्तूबर को उनको कार्यमुक्त कर दिया गया। डॉ. अरुण जोशी को नया चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
दूसरी ओर डॉ. केएन जोशी को मेडिकल आफिसर का कार्यभार सौंपा गया है। डॉ. जोशी को वीआईपी की देखरेख करने के साथ ही सीएमओ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें बतौर सीएमओ ड्यूटी करनी होगी।