फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे.....

Fri, 27 Dec 2013 05:49 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शैलेहाल सभागार मंगलवार को सदाबहार गायक मोहम्मद रफी के गीतों से गूंजता रहा। रफी फैंस क्लब और लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में रफी के चहेतों ने उनके गाए गीतों को अपनी आवाज देकर उन्हें याद किया। देर शाम तक श्रोता संगीत की मस्ती में डूबे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कूर्मांचल बैंक के चैयरमैन आलोक साह उनकी पत्नी गीता साह समेत रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी, जेएस बिष्ट ने दीप प्रज्वलित तथा रफी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद बुशरा, इरम और दीया ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तो भावना औैर नीतू ने मधुवन में राधिका नाचे गीत पर डांस किया। कार्यक्रम की शुरुआत आरिस खान ने रफी के गीत छू लेने दो नाजुक होठों को.. से की। उसके बाद रफी के प्रशंसकों ने तुम मुझे यूं भुला न पाओगे....., फलसफा प्यार का तुम क्या जानो...., बार-बार देखो हजार बार देखो..., सौ बार जनम लेंगे..., आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पे..., मैं एक राजा हूं तू एक रानी है..., जनम-जनम का साथ है हमारा तुम्हारा...., वादियां मेरा दामन समेत कई गीत गाकर माहौल को संगीत से सराबोर कर दिया।
इस मौके पर साजिद हसन खान, विरेंद्र रावत, पवन कुमार, नितिन जाटव, राजकुमार, जावेद, मीनू शर्मा, नीलू एलहेंस, ईशा साह, गीता साह, विनय, दीप्ति, भावना, पूजा, नीतू, लता, आभा साह, हिमांशु मेलकानी, हेमा कबडवाल, देव सिंह बिष्ट, राम नारायण,हर्षवर्धन वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट और साजिद हसन खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें