हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही हाइलैंडर कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो सेेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि दूसरे में पंजाब पुलिस ने आक्या सम्मेलनी कोलकाता को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
पहले मैच में उत्तराखंड पुलिस ने 5वें मिनट में ही एक गोल कर बढ़त बना ली। जो मैच के 76 वें मिनट तक चली। 77 मिनट में उत्तराखंड पुलिस ने एक और गोल कर विजयी बढ़त बना ली। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब पुलिस ने आक्या सम्मेलनी कोलकाता को 4-0 से हरा दिया। कोलकाता की टीम पूरे मैच में जूझती नजर आई। शनिवार 21 दिसंबर को फाइनल मुकाबला उत्तराखंड और पंजाब पुलिस के बीच होगा। मैच के मुख्य अतिथि प्रभारी वनाधिकारी तराई पूर्वी वनप्रभाग डा. पराग मधुकर धकाते रहे। मैच के दौरान महेश शर्मा, एनपी पंत, प्रकाश भट्ट, चेतन बल्यूटिया, गिरीश मेलकानी, राजेंद्र भंडारी, हरीश भगत, राजेंद्र मेहरा, प्रशांत भंडारी, ललित पांडे आदि मौजूद थे।