फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में अंतर महाविद्यालयी योग शुरू

Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। कुविवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बृहस्पतिवार को प्रबंध अध्ययन विभाग परिसर में योग शिक्षक स्व. नंदन सिंह भंडारी की स्मृति में आयोजित अंतर महाविद्यालयी योग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग से कई फायदे हैं। इसलिए हर व्यक्ति को नियमित योग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रो. धामी, विभागाध्यक्ष प्रो. पीसी कविदयाल, क्रीड़ाधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा और योग शिक्षक स्व. नंदन सिंह भंडारी की माता नंदी भंडारी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजक सचिव प्रो. कविदयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विवि की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम जनवरी में कुरुक्षेत्र विवि में होने वाली अंतर विवि योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
कुलपति ने स्व. भंडारी की माता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और अगले वर्ष से स्व. भंडारी के नाम से विवि में एक रनिंग ट्रॉफी शुरू कराने की घोषणा की। पहले दिन योगा से संबंधित कई प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान प्रो. विजय जुयाल, डा. एलके सिंह, डा. वीना पांडे, डा. अनीता सिंह, डा. अर्चना साह नेगी, डा. बीके सिंह, डा. तीरथ कुमार, डा. धीरज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें