फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचनाओं के आदान प्रदान को बनाए अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दैवी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव के लिए जिला प्रशासन सोशल मीडिया का भी बखूबी उपयोग कर रहा है। इसके लिए जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। अधिकतर विभागों ने भी अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं, जिनके माध्यम से वह आला अधिकारियों को सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर बने व्हाट्सएप ग्रुप में आयुक्त के अलावा संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों को जोड़ा गया है। इस ग्रुप से सूचनाओं का आदान प्रदान शासन को किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित ग्रुप में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रखा है।
राजस्व से जुड़े अधिकारियों का अपना अलग ग्रुप है। इसके अलावा लोनिवि, सिंचाई, जल संस्थान, ऊर्जा निगम और पुलिस ने भी अपने अपने ग्रुप बनाए हैं। जिनमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को भी जोड़ा गया है। यही नहीं आपदा की सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिले की समस्त 44 न्याय पंचायतों में भी अलग अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं जो जिले के ग्रुपों तक सूचनाएं भेजेंगे। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी अधिकारियों को आपदा से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें