फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट उप निदेश की देरखरेख में बनेगा हाथी कॉरिडोर का चैनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हाथी कॉरिडोर में चैनल बनाने का कार्बेट टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अमित वर्मा की देखरेख में होगा। वन मुख्यालय ने इस बाबत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौला नदी के देवरामपुर में हाथी कॉरिडोर है। यह लाखों घनमीटर आरबीएम जमा है। बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ने पर इस आरबीएम से इंदिरा नगर 1, 2 में बाढ़ से तबाही की आशंका जताई गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर नदी में चैनल बनाया जा रहा है। वन विकास निगम को चैनल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। वन निगम के अधिकारियों ने हाथी कॉरिडोर में वन्य जीवों के आवागमन के मद्देनजर प्रमुख वन संरक्षक जयराज से एक अधिकारी की नियुक्ति की मांग की थी ताकि हाथी मूवमेंट व वन्य जीवों को नुकसान नहीं हो। इस पर प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक राजीव भरतरी ने जिम कार्बेट पार्क के उप निदेशक अमित वर्मा को कमेटी का सदस्य बनाया है। चैनल बनने के दौरान केंद्र की शर्तों का पालन, वन्य जीवों पर प्रभाव पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें