फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह रानीखेत में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 28वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह यहां रानीखेत में शुरू हो गया है। समारोह के लिए विभिन्न राज्यों के पत्रकार यहां जुटने लगे हैं। शनिवार की देर शाम सुभाष चौक से जन यात्रा निकाली गई। जनगीत गाते हुए पत्रकार आयोजन स्थल तक पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान जैंता ऊ दिन तो आलो यो दुनी में सहित तमाम जनगीतों के साथ लोग एकत्रित होते गए। शराब माफिया हो बर्बाद सहित तमाम नारों से पर्यटन नगरी गुंजायमान रही। मुख्य समारोह 25 मार्च को शुरू होगा। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे पत्रकार व्याख्यान देंगे। पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, दिशा और दशा पर चर्चा होगी। इस दौरान दो मेधावी छात्रों और सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

तीन युवा पत्रकार भी सम्मानित होंगे। देर शाम पत्रकार जनगीत गाते हुए पूरे बाजार से होकर आयोजन स्थल तक पहुंचे। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, सचिव ललित कोठियाल, दिवाकर भट्ट, व्योमेश जुगरान, महेश पांडे, आयोजन समिति के विमल सती, मोहन नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जगदीश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें