फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंटाई समिति के आदेश से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छंटाई कमेटी के आदेश के बाद चावल मिल मालिकों में खलबली मच गई है। 31 अक्तूबर तक चावल नहीं बदलने पर चावल को नीलाम किया जाएगा। अब देखना है कि विभाग अपने आदेशों का कैसे पालन करता है। उधर रविवार को छुट्टी के दिन गोदाम खुला रहा।
विज्ञापन

तीन महीने से चावल मिलों को नोटिस पर नोटिस देने के बाद मिलों ने चावल नहीं बदला तो संभागीय खाद्य नियंत्रक ललित मोहन रयाल ने मिलों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद छंटाई कमेटी ने सभी मिलों को अंतिम नोटिस भेज दिया है। नोटिस में 31 अक्तूबर तक चावल नहीं बदलने पर चावल को नीलाम करने की बात कही है। आदेश के बाद दोषी अधिकारियों, राज्य भंडार निगम के अधिकारियों और खराब चावल आपूर्ति किए गए मिल मालिकों में खलबली मच गई है। इसके चलते रविवार को भी मंडी और कमलुवागांजा गोदाम में चावल आया। चावल मिलें ये बहाना बना के बच रही थी कि धान की फसल नहीं हुई है। ऐसे में वह चावल कैसे देंगे। अब पर्याप्त मात्रा में धान आने के बाद भी मिलों की ओर से चावल क्यों नहीं बदला जा रहा है। क्यों दूसरे गोदाम का खराब चावल नैनीताल और कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में खपाने की कोशिश की जा रही है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना है कि आरएफसी 31 अक्तूबर के बाद क्या फिर मिलों को अभयदान देंगे। या फिर दिए गए नोटिस के हिसाब से कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें