फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत में 14वीं राज्य कराटे डू चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के बहुउद्देशीय हाल में राज्य कराटे डू चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में नौ जिलों के कई खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन करते हुए ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने खिलाड़ियों से अनुशासन और लगन के बल पर शिखर छूने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि नैनीताल के जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। बालिकाओं से इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान एशियन स्तर पर पदक विजेता दीपक जोशी, प्रज्ञा जोशी, नीलेश जोशी, किशन साना, विनय जोशी को खेलों में राज्य का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया।

पहले दिन कई बच्चों ने पदक जीते। उत्तराखंड कराटे संघ के चेयरमैन एसके राय ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। संचालन करते हुए आयोजक राज्य कराटे संघ के सचिव सतीश जोशी ने सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली सहित कई जिलों के खिलाड़ी 235 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान महेंद्र भाकुनी, पावस जोशी, भूपाल बिष्ट, चंदन आर्या, सागर कुमार, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, सोनू सिद्दीकी, लखविंदर कौर, विनोद लखड़ा, कुंदन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें