फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलाखेड़ा में 72.04 और शक्तिगढ़ में 68.89 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा/सितारगंज। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुुनाव में 72.04 प्रतिशत और शक्तिगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 68.89 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों में उत्साह देखा गया। भीषण गर्मी में भी मतदान केंद्रों पर लाइन लगी रही। हल्की नोकझोंक के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतगणना 21 मई को होगी।
विज्ञापन

केलाखेड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गुलनाज बी, सपा के अकरम पठान, निर्दलीय मो. शमी, बबली नेहरा और विशेष गुप्ता चुनाव मैदान में है। गलत दस्तावेेजों के आधार पर चुनाव लड़ने के कारण हामिद खान को हाईकोर्ट के आदेश पर पदच्युत करने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया है। शक्तिगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुनील विश्वास, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश राय और सुमित मंडल की किस्मत मत पेटियों में कैदी हो गई है। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म के निधन के बाद उपचुनाव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें