फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूरा खाम में छह दिनों से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन
हल्द्वानी। ब्यूरा खाम में पेयजल किल्लत बढ़ गई है। छह दिनों से पानी नहीं आने पर तीन कालोनियों में सैकड़ों की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल संस्थान के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नवीन पांडे ने बताया कि छह दिनों से गांव में पानी की आपूर्ति ठप है। इसकी वजह से चांदमारी, आदर्श कॉलोनी, टैगोर न्यू कॉलोनी आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे 500-600 की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। वहीं, तंग गलियां होने की वजह से जल संस्थान पानी के टैंकर भी नहीं भेज रहा है। इससे क्षेत्रवासी एक किमी तक की दूरी से पानी भरकर लाने को मजबूर हैं। इससे महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जल संस्थान नलकूप की मरम्मत में लापरवाही बरत रहा है।

गौला से आधे घंटे की आपूर्ति ठप
जल संस्थान के मुताबिक सोमवार सुबह सिंचाई विभाग ने गौला बैराज में मरम्मत का काम कराया। इसकी वजह से आधे घंटे तक गौला से आपूर्ति ठप रही। नदी से मुख्य संयंत्र को पानी नहीं मिलने से दमुवाढूंगा और आसपास के गांव में भी गौला से होने वाली आपूर्ति नहीं की जा सकी। यहां नलकूप फुंके होने से पहले से ही आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें