फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की कार दीवार से टकराई, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो नहरिया बलवंत कालोनी में रविवार की रात दरोगा की कार एक मकान की दीवार से टकराई तो बखेड़ा हो गया। आरोप है कि मकान मालिक के पक्ष के लोगों ने दरोगा के ससुराल वालों के घर में घुसकर हमला कर दिया। पिटाई से उनकी गर्भवती पत्नी को चोट आ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मुखानी पुलिस इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी राम सिंह बिष्ट ने पुलिस को बताया कि उसके घर रविवार की रात भोज का आयोजन था। उसके जीजा सीपीयू दरोगा सुरेंद्र सिंह कोरंगा, बहन रेखा भी इसमें शामिल होने आए थे। गलती से दरोगा की कार एक मकान से टकरा गई तो मकान मालिक जितेंद्र सिंह बाहर निकल आए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि कार से टक्कर मारकर दीवार गिरा दी है। माफी मांगने पर जितेंद्र सिंह नहीं माने। आरोप है कि गाली गलौच करते हुए वह अपने छह साथियों के साथ राम सिंह के घर में घुस गए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। राम सिंह के अनुसार हमलावरों ने गर्भवती बहन रेखा के पेट पर लात मार दी। विरोध करने पर मां बसंती और बहू कल्पना को ढकेल किया। मुखानी पुलिस ने राम सिंह की तहरीर पर जितेंद्र सिंह और उसके बेटे पारस सिंह, बहन नील, भांजे मोंटू और विजय सिंह सहित छह के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452, 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराब पीकर हंगामा करने पर पकड़ा
काठगोदाम पुलिस ने देवला मल्ला में शराब शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सुभाष पलड़िया के खिलाफ पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उसे जमानत पर छोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नशेड़ियों की पिटाई से घायल, दो पर मुकदमा

काठगोदाम पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नशेड़ियों की पिटाई से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने घायल व्यक्ति को नैनीताल रोड स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
ब्यूरा टंगर निवासी ज्योति अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति गोपाल अधिकारी रविवार की सुबह घर जा रहे थे। इस बीच नशेड़ियों ने उनको बुरी तरह पीट दिया। घायल गोपाल को परिजनों ने नैनीताल रोड स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ब्यूरा टंगर निवासी प्रदीप सिंह बिष्ट और अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें