फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में 70 क्लस्टर विद्यालय बनाए जाएंगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के सरकारी विद्यालयों में संसाधनों के अभाव से छात्रसंख्या घटती जा रही है और स्कूल बंद हो रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अब क्लस्टर विद्यालयों पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 70 विद्यालयों को क्लस्टर विद्यालय के रूप में संचालित करने की तैयारी की है। इनमें 17 राजकीय प्राथमिक विद्यालय और 53 इंटर कॉलेज शामिल हैं। सीईओ जीआर जायसवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जिले में 70 क्लस्टर विद्यालय बनाए जा रहे हैं। सभी ब्लॉकों में क्लस्टर विद्यालय बनाए जाएंगे। इनमें शिक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, कंप्यूटर, लैब, लाइब्रेरी आदि की इनमें सुविधा रहेगी।


सरकारी विद्यालयों में भी वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा
निजी विद्यालयों की तरह अब सरकारी विद्यालयों में भी वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन विद्यालय में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सीईओ जीआर जायसवाल ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाने की परंपरा का शुभारंभ हो गया है। पूर्व में वार्षिकोत्सव नहीं मनाया जाता था। इस सत्र से इसकी शुरुआत गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें