नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त सहित कई जिला और सत्र न्यायाधीशों का तबादला कर दिया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली प्रदीप पंत को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार जनरल नियुक्त किया गया है। इस पद पर तैनात नरेंद्र दत्त को नैनीताल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है जबकि नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीपी बिजल्वाण को हाईकोर्ट का ओएसडी बनाया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार राजेंद्र सिंह को इसी पद पर चमोली भेजा गया है।
उत्तराखंड ज्यूडिशियल एवं लीगल एकेडमी, उजाला भवाली के निदेशक विवेक भारती शर्मा को हरिद्वार का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है जबकि स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी उत्तराखंड नैनीताल के सदस्य सचिव प्रशांत जोशी को उत्तराखंड ज्यूडिशियल एवं लीगल एकेडमी, उजाला भवाली के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार इंफ्रास्टक्चर अनुज कुमार संगल के हस्ताक्षर से मंगलवार देर रात जारी सूची में चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत से गुरुवार दोपहर तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अपेक्षा की गई है।
नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीपी बिजल्वाण हाईकोर्ट के ओएसडी बने
रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त को नैनीताल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है