फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने स्वयं तोड़ी गई दुकान की नाप जोख कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में एडीएम प्रताप शाह ने मंगलवार को टनकपुर स्थित रामगुलाम हलवाई की स्वयं तोड़ी गई दुकान की नाप जोख की और इसके दूसरी ओर भी फीता डालकर नपाई की। मार्ग के चौड़ीकरण के तहत चिन्हित अतिक्रमण और लीज होल्डरों वाली साइड को तीन चार अलग स्थानों पर नापजोख की। सुनिश्चित किया गया कि चिन्हित स्थान तक दुकान स्वामी स्वयं पक्का निर्माण ढहाएगा। इससे पूर्व एडीएम ने एसडीएम कार्यालय में अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने नगर के सौंदर्यीकरण में आ रही दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। एडीएम ने उन राजस्व अभिलेखों का भी जायजा लिया जिनमें अतिक्रमणकारी काबिज हैं। एडीएम शाह के टीम के साथ मुख्य चौराहे से ऐंठा नाले तक एक ओर के अतिक्रमण और दूसरे ओर के लीज होल्डरों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम शाह बाढ़ ग्रस्त स्थानों के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने यहां पहुंचे थे। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें