फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मेरे कालू बाबा के घर है रंग अली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हजरत कालू सय्यद बाबा की मजार पर उर्स समारोह का समापन रविवार की तड़के कुलशरीफ के साथ हुआ। कव्वालों ने मेरे कालू बाबा के घर है रंग अली कलाम पेश किया। देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इससे पूर्व रात भर कव्वालियों का दौर चला।
विज्ञापन

उर्स में सैकड़ों लोगों ने मजार पर चादरें चढ़ाईं। मन्नतें मांगी। कई लोगों ने मन्नतें पूरी होने पर मजार पर शीश नवाकर बाबा का शुक्रिया अदा किया। शनिवार की रातभर कव्वालियों का दौर चला। मेरठ, बरेली, नैनीताल से कव्वालों की टीमें यहां पहुंची थी। रविवार तड़के पांच बजे से कुलशरीफ पाठ का आयोजन किया गया, जो आठ बजे तक चला। इस दौरान आज रंग है रंग अली, मेरे कालू बाबा के घर है रंग अली जैसी रंग कव्वाली भी पेश की गई। बाद में सभी ने क्षेत्र, प्रदेश, देश की खुशहाली के लिए बाबा से दुआ मांगी गई। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बाहर से आए व्यापारी भी अब दुकानें समेटने लगे हैं। चरखा, मिकी माउस को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। खादिम मो. मोहसिन ने सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें