फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती पर पद्मश्री कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। अमर उजाला और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में विवि के दीक्षांत समारोह स्थल पर पद्मश्री कैलाश खेर शानदार प्रस्तुति देंगे। समारोह को लेकर विवि के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। शहर के गणमान्य लोग भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

विवेकानंद जयंती समारोह में विवि के छात्र-छात्राओं के साथ आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में कैलाश खेर के साथ ही विवि के विद्यार्थी और मशहूर क्लासिकल नृत्यांगना डॉ. सृष्टि रावत भी प्रतिभाग करेंगी। हाल ही में अमर उजाला द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कई प्रतिभागियों ने अपनी गायकी का प्रदर्शन किया था। इन सभी गायकों में से काशीपुर निवासी 13 वर्षीय गायक हर्षित कांडपाल को कैलाश खेर ने अपने साथ मंच साझा करने का मौका दिया है।
विवि में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाली विवेकानंद जयंती इस बार संगीतमय सुरों से साथ मनाई जा रही है। विवि के कृषि संचार विभाग के विभागाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि विवि के छात्र-छात्राओं के साथ ही देश के कोने-कोने से पांच सौ से ज्यादा चयनित मेधावी युवा प्रतिभाग करेंगे। समारोह में वायुसेना अधिकारी वाणी मिश्रा, शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडे, विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय आयोजक सचिन सुनील अंबेडकर बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें