पंतनगर विवि के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में पंजीकरण का काम बुधवार को पूरा हो गया। बुधवार शाम तक विवि में लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। पंजीकरण प्रक्रिया खत्म होते ही विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। एक माह के लंबे शरदकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों के आगमन से विवि परिसर में चहल पहल बढ़ गई है।