नैनीताल। मल्लीताल बोट हाउस क्लब के पास स्थित शहर के सबसे पुराने पार्क का सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। मई तक यह पार्क तैयार होने की उम्मीद है। पार्क बनने के बाद स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को आराम फरमाने के लिए आसरा मिल सकेगा।
विज्ञापन
पर्यटक नगरी में साल भर सैलानियों की आवाजाही रहती है। यहां नैनीझील से लगा वोट हाउस क्लब के समीप स्थित पार्क सबसे पुराना है। लंबे समय से यह पार्क बदहाल पड़ा है। इस वर्ष राज्य गठन की रजत जयंती पर प्रदेश सरकार ने वोट क्लब के समीप स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 48.69 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इसके तहत आकर्षक गेट, गजीबो, पाथवे, सेल्फी प्वाइंट, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम आदि बनना है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया गया है।