बागेश्वर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत डायट में दस दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा है कि प्रशिक्षण का लाभ तभी है जब शिक्षक इसका लाभ कक्षा में बैठे बच्चे तक पहुंचाएं।
डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने कहा कि बुनियादी शिक्षा की मजबूती के लिए जरूरी है कि शिक्षक नई तकनीक का सहारा लें। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी ने कहा कि आधुनिक और वैज्ञानिक युग में शिक्षक नवाचारों का प्रयोग करें।
संदर्भदाता मनोज धपोला, नवीन पाठक, संगम साह, राजेंद्र पूना, मुकुल बगडवाल ने प्रशिक्षण दिया। वहां डॉ. बृजेंद्र जोशी, डॉ. सीएम जोशी, डॉ. राजीव जोशी, संदीप जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. दयासागर, संजय गुरुरानी, केएन जोशी, डॉ. मनोज कुमार, भैरवदत्त पांडे, हेम जोशी आदि थे।