फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा में दूर होगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा आरके टेंट हाउस रोड में स्थित 30 से अधिक कालोनियों के लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से छुटकारा मिल जाएगा। कुसुमखेड़ा आरके टेंट हाउस रोड में छह इंच व्यास की नई पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। पार्षद गंगा जोशी ने नई पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि नई पेयजल लाइन से वार्ड 45 की कालोनियों के साथ ही वार्ड 44 में भी पेयजल वितरित हो सकेगा। इस मौके पर हरीश चंद्र जोशी, शमशेर सिंह, भुवन चंद्र हर्बोला, कस्तुभानंद पांडे, मोहन चंद्र तिवारी, गंगा चौनाल, दीपा पाठक, बीना तिवारी, उमेद चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें