फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोजगार उत्सव ने छात्राओं के जीवन में भरे खुशी के रंग

Wed, 11 Feb 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी आईटीआई में आयोजित रोजगार उत्सव में साक्षात्कार देने आई छात्राएं।            अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय आईटीआई और नांदी फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को संस्थान में जॉब उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बीपीओ, कस्टमर केयर, सेल्स, वेयर हाउसिंग के क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए 128 छात्राओं ने इंटरव्यू दिया।
विज्ञापन


जॉब उत्सव में कृष्णा मारुती, ब्लिंकिट, टाटा मोटर्स, एक्सिस, गंगोत्री सोलर समेत आठ कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे थे। छात्राओं के विभिन्न क्षेत्रों साक्षात्कार देने के बाद 74 छात्राओं का चयन हुआ। इंटरव्यू के बाद कंपनियों ने चयन की घोषणा की तो नौकरी पाने की खुशी से बेटियों के चेहरे खिल उठे।
-

मेरा वी-गार्ड कंपनी में चयन वोल्टेज स्टेबलाइजर, इन्वर्टर, समेत पार्ट की जांच के लिए हुआ। नौकरी मिलने के बाद पढ़ाई के साथ घर के खर्च में सहयोग कर सकूंगी। - ममता कश्यप
विज्ञापन


मैंने टाटा मोटर्स कंपनी के लिए आवेदन किया था। साक्षात्कार होने के बाद मेरा चयन कंपनी में गया है। जहां मुझे डेटा ऑपरेटिंग और कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब मिली है। - प्रियंका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें