फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम साहब, भवाली में मस्जिद की भूमि की जांच हो

Wed, 11 Feb 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को नैनीताल में डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन डेमोग्राफी चेंज की ज
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा के शिष्टमंडल ने क्षेत्र की डेमोग्राफी बिगड़ने पर चिंता जताते हुए डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने भवाली में मस्जिद की भूमि की जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि बीते दिनों भवाली में दूसरे समुदाय के युवक की ओर से अनुसूचित वर्ग की किशोरी से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। आरोप लगाया कि जनसांख्यिकी बदलाव के कारण ऐसे लोगों को सह मिलने से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। नगरपालिका की ओर से सरकारी भूमि पर निर्माण कार्यों के बाद संबंधित को बिजली-पानी के लिए एनओसी भी जारी कर दी गई है। लोगों ने सेनिटोरियम क्षेत्र में बनी मस्जिद की भूमि की वास्तविक स्वीकृति की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अवशेष भूमि का उपयोग जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किया जाए। उन्होंने स्टांप पर बेची जा रही नजूल व सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की भी मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री मनोज भट्ट, भावना मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, सभासद पूरन सिंह बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, शिवांशु जोशी आदि रहे। वहीं विधायक सरिता आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पुतले व व्यक्तिगत टिप्पणी करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना लोकतंत्र मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें