फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल का घी तीस रुपये सस्ता हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने अपने आंचल ब्रांड घी के दाम 30 रुपये प्रति किलोग्राम घटा दिए हैं। नए दाम मंगलवार से लागू हो गए हैं। अब आंचल ब्रांड घी बाजार में 425 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगा। जल्द ही आंचल ब्रांड के दूध के दाम भी कम हो सकते हैं। इसके लिए यूसीडीएफ मार्केट सर्वे कर रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर में हुई यूसीडीएफ की बोर्ड बैठक में उत्पादकों के दूध के दाम कुमाऊं रीजन में एक रुपये घटाने और गढ़वाल मंडल में दो रुपये घटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के दुग्ध संघ ने उत्पादकों के दूध के दाम तो घटा दिए थे लेकिन उपभोक्तओं का इसका फायदा नहीं दिया। लालकुआं दुग्ध संघ के महाप्रबंधक अजय क्वीरा ने बताया कि दूध का उत्पादन बढ़ने के बाद घी के दाम 455 से घटाकर 425 रुपये किए गए हैं। दूध के दाम घटाने के लिए बाजार में अन्य कंपनियों के दूध के दाम का सर्वे किया जा रहा है। उसके बाद इसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें