हल्द्वानी के दमुआढूंगा से लगे भद्ययूनी के जंगल में हुई एकाएक भारी बारिश से कलसिया और देवखड़ी नाले उफान पर आ गया। जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक युवक बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थीं। उधर कलसिया नाले के उफान पर आने पर प्रशासन और पुलिस ने नाले के किनारे बने 30 घरों को खाली कराया। कुछ घरों में पानी के कारण दरार आने की सूचना है। उधर काठगोदाम के बद्रीपुरा में 10 घरों में पानी भर गया है।
बृहस्पतिवार रात करीब 10:45 बजे दोनों नाले उफान पर आ गए। देखते ही देखते इन्होंने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, सीओ नितिन लोहनी सहित निगम के अधिकारी अलग-अलग नालों पर पहुंचे। इस दौरान बाइक समेत एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। नगर स्वास्थ्य अधिकरी डॉ. मनोज कांडपाल, एई नवल नौटियाल, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल सहित निगम की टीम जेसीबी के साथ रात भर युवक को तलाशती रहीं।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में रोका गया
लामाचौड़ में सड़क पर पेड़ गिरा
बारिश और हवा के कारण लामाचौड़ में पेड़ गिर गया। इससे कालाढूंगी रोड में जाम लग गया। जाम दो किलोमीटर तक पहुंच गया। प्रशासन की सूचना पर फायर की टीम ने डेढ़ घंटे बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे कलसिया नाला