नैनीताल। कैंचीधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर शटल सेवा के रूप में 252 रोडवेज बसें और 325 मैक्स वाहन चलाए जाएंगे। इसके लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। गौलापार से वाहन संचालन पर 20 रुपये अतिरिक्त किराया लगेगा।
एडीएम विवेक राय के अनुसार हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट से कैंचीधाम के लिए केमू की 110, रोडवेज की 20 बसें और 25 मैक्स चलेंगी। बसों का किराया 140 रुपये, टैक्सी का 200 और इनोवा कार का 250 रुपये होगा।
भवाली से कैंचीधाम के लिए 10 केमू बस, सेनिटोरियम से 80 मैक्स वाहन चलेंगे। इनके अलावा बस स्टैंड, पेट्रोल पंप से 30, पालिका मैदान से 30, नैनी बैंड से 20 टैक्सियां संचालित होंगी। इनका किराया 50 रुपये होगा।
भीमताल से कैंचीधाम 20 केमू बस, 20 ग्राफिक एरा की बसें चलेंगी। इनका किराया 70 रुपये लगेगा, जबकि 40 भीमताल यूनियन और 20 काठगोदाम यूनियन की बसें चलेंगी। इनका किराया 10 रुपये होगा। नैनीताल से भवाली 10 रोडवेज बसें निर्धारित किराये पर चलेंगी।
नैनीताल से 10 केमू बसें, 20 टैक्सियां चलेंगी। बसों का किराया 80 और टैक्सियों का 100 रुपये होगा। खैरना से पनीराम ढाबा तक दो बसें चलेंगी। इनका किराया 40 रुपये होगा जबकि 60 टैक्सियां 50 रुपये प्रति सवारी किराया लेंगी। हल्द्वानी से नैनीताल 50 रोडवेज बसें निर्धारित किराये पर चलेंगी।
बनाए गए 15 पार्किंग स्थल
नैनीताल। कैंची धाम, पनीराम ढाबा, भवाली चौराहे के पास पुराने रोडवेज स्टेशन की पार्किंग, नैनीबैंड रोड पार्किंग, सेनिटोरियम-भवाली अर्द्ध निर्मित रातीघाट पार्किंग, फरसौली परिवहन निगम, विकास भवन पार्किंग, भवाली मस्जिद के पास पुलिस बैरियर, नगर पालिका मैदान भवाली, खैरना मंडी पार्किंग, कैंची प्राइवेट पार्किंग, प्लांटिस पार्किंग, भवाली जलसंस्थान कैंपस, भवाली-श्यामखेत-घोड़ाखाल मार्ग और भवाली बाईपास डंपिंग जोन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।