फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ी दीपावली पर जलाए गए 251 दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ईगास बग्वाल और बूढ़ी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 251 दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

अजय भट्ट ने कहा कि हमारी लोक कला, लोक संस्कृति और त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है। ईगास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश घोषित कर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन जितेंद्र मेहता ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विजय मनराल, गजराज बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, अनिल डब्बू, पुष्पा भट्ट, प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण खाती, प्रतिभा जोशी, गीता जोशी, विनीत अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, नारायण बिष्ट, दीपक जोशी, नंदन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें