रामनगर/गरमपानी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानों से 23 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। अधिकारियों ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से व्यावसायिक सिलिंडरों का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए।
खाद्य निरीक्षक असलम खान ने बताया कि शनिवार को रामनगर में काशीपुर रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ रेस्टोरेंट से 11 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इधर, खाद्य आपूर्ति, राजस्व, इंडेन गैस सर्विस टीम ने गरमपानी और खैरना में नौ व्यापारिक प्रतिष्ठानों से 12 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। टीम ने सिलिंडर इंडेन गैस सर्विस को सौंपे। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक सुनीति रावत, अनीता पंत, विजय सिंह, रवि पांडे, मोहन चंद्र कांडपाल, कुंदन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।