फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता को डेंगू

विज्ञापन
DENGUE
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू का डंक तेजी से फैल रहा है। अब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रंजीत रावत को डेंगू हुआ है। उन्हें बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स 20 हजार के नीचे आ गई थीं। उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सुशीला तिवारी अस्पताल में एलायजा किट न होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है जबकि डेंगू के मरीज प्रतिदिन यहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि लगभग एक महीने पहले जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय को डेंगू हुआ था।

फोन नहीं उठाते जिम्मेदार
डेंगू का प्रकोप होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। सीएमओ तो सब जानने के बाद भी अनजान बने हुए हैं। सीएमओ तो फोन तक नहीं उठाते हैं। इस बारे में एडीएम, प्रशासन हरबीर सिंह का कहना है कि सभी अधिकारियों को आनलाइन रहने के आदेश हैं। डेंगू के प्रकोप के बावजूद सीएमओ का फोन न उठाना गंभीर मामला है। इस संबंध में जिलाधिकारी को मंगलवार को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों का फोन न उठाना गंभीर मामला है। डेंगू फैलने के बावजूद अधिकारी फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं। कुमाऊं की स्वास्थ्य निदेशक को मंगलवार को आदेश दिए जाएंगे कि सभी मातहतों को निर्देश कि फोन खुला रखेंगे और फोन उठाएंगे। निदेशक से पूछा जाएगा कि एलायजा किट पहुंचने में इतना विलंब क्यों हो रहा है। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें