हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक उत्तराखंड नेेक्स्ट टॉप मॉडल-2018 ऑडिशन में युवाओं ने रैंप पर प्रतिभा दिखाने के साथ ही जजों के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 40 का चयन किया गया।
जज प्रिंस नरूला, मिस इंडिया स्टार लाइट-2018 स्वाति सिंह राजपूत, फैशन फोटोग्राफर नितिन बल्यूटिया, फिटनेस ट्रेनर हर्षित बल्यूटिया ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, बातचीत, कम्युनिकेशन स्किल आदि को परखा। सभी प्रतिभागियों को एक निश्चित टॉस्क भी दिया गया था।
कार्यक्रम लस लाइफ प्रोडक्शन के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजन से जुड़े नितिन बल्यूटिया के अनुसार इसी तरह के ऑडिशन कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून में भी होंगे, जिसमें चयनित युवाओं का ग्रैंड फिनाले होगा। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मंच देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस दौरान मनीष तोमर, अंकित चौहान आदि मौजूद थे।