फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे व हल्की बारिश के बाद भी सैलानी उमड़े

विज्ञापन
नैनीताल में कोहरा छाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। लेक सिटी नैनीताल में भले ही रविवार को अधिकांश समय घना कोहरा, हल्की बारिश का दौर चलता रहा बावजूद इसके देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों ने इस बदलते मौसम का भरपूर आनंद लिया। सैलानियों की आवाजाही से नगर में दिनभर काफी रौनक बनी रही लेकिन वाहनों का दबाव कम होने की वजह से पुलिस प्रशासन ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन

दोपहर तक मौसम सामान्य बना रहा। धूप के दर्शन भी हुए लेकिन दोपहर बाद नगर में घने कोहरे के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। यह दौर करीब चार बजे तक जारी रहा। उसके बाद नगर में तो कोहरा छंट गया लेकिन नगर से जुड़ी पहाड़ियों से फिर कोहरा उठने लगा। दोपहर तक बने सामान्य मौसम के बीच सैलानियों ने नैनी झील में नौका विहार किया। नगर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक प्राणि उद्यान में 1137, केबल कार से 750 पर्यटक स्नोव्यू पहुंचे। माल रोड, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, लवर्स प्वाइंट, सुसाइड पाइंट, टिफिन टॉप, हनुमानगढ़ी, नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी, सरिताताल, स्नोव्यू समेत सभी दर्शनीय स्थलों में सैलानियों की आवाजाही से चहल-पहल बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 24 घंटे के भीतर चार मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें