फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पालीथिन जब्त, एक लाख जुर्माना वसूला

Fri, 10 Apr 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में तल्लीताल और मल्लीताल बाजार से 200 पालीथिन जब्त की गई, जिनसे 500 रुपए प्रति के हिसाब से 1 लाख रुपया जुर्माना लगाया जाएगा। अभियान में घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते एक व्यवसायी से दो सिलेंडर जब्त भी किए गए।
विज्ञापन


श्री चौहान के नेतृत्व में शाम लगभग 5 बजे नगर पालिका, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय एवं राजस्व पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में मल्लीताल बाजार से अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बाद प्रतिष्ठान स्वामी अल करीम से 20, अयूब आलम से 1,  तेजपाल से 1, इंतखाब से 1, नाजिम परवेज से 6, जाकिर से 20, आनंद से 9, तल्लीताल में मनीष, प्रवीण, दिनेश कुमार, तेज, मयंक से 20-20, पूरन बिष्ट, बिष्ट पान भंडार से 10-10, नवीन जनरल स्टोर से 15 पालीथिन समेत कुल लगभग 200 पालीथिन जब्त की गई, जिनसे 500 रुपए प्रति पालीथिन के हिसाब से 1 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

अभियान में टीम की ओर से आधा दर्जन घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए। पास में घर होने तथा प्रमाण प्रस्तुत करने पर चार लोगों को टीम ने चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि 2 सिलेंडर जब्त किए गए, जिन्हें बाद में इंडेन गैस कर्मियों को सौंप दिया गया। अभियान में डीएसओ के एआरओ एलएम जोशी, नगर पालिका के टीएस राजदेव जायसी, ईश्वर बहुगुणा, पट्टी पटवारी भुवन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें