फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवाली बोर्ड बैठक में 20 प्रस्ताव पास

विज्ञापन
भवाली नगर पालिका की बोर्ड बैठक लेते चेयरमैन संजय वर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। नगर पालिका सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 प्रस्तावों को पारित किया गया। मनोनीत सभासद नंदकिशोर पांडे ने पालिका पर वार्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाकर बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। आपदा में 5 करोड़ 12 लाख के नुकसान का पत्र सरकार को भेजने के बाद भी सहायता नहीं मिलने पर बोर्ड ने नाराजगी जताई। कहा कि बोर्ड की ओर से 154 आपदा पीड़ितों के नुकसान संबंधी पत्र सांसद अजय भट्ट को भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से सभी पत्र वापस कर दिए गए। इस पर पालिका बोर्ड ने नाराजगी जताई। पालिका बोर्ड ने अल्पसंख्यक मद में विकास कार्यों के लिए 55 लाख देने पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और निवर्तमान विधायक संजीव आर्य का आभार जताया।
विज्ञापन

इन प्रमुख प्रस्तावों को पारित किया
नगर में कूड़ा निपटारे के लिए हाइड्रोलिक पिकअप, स्ट्रीट लाइटों के लिए सामग्री, राज्य वित्त धनराशि से वार्डों में आपदा कार्यों के प्राथमिकता से टेंडर
आपदा से प्रभावित दुकानदारों के किराया माफी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा
श्यामखेत कहलक्वीरा में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए दो आउटसोर्स कर्मी रखे जाएंगे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन की मांग शासन से की जाएगी
संविदा कर्मियों को पक्का करने और आउटसोर्स कर्मियों को उपनल में करने का पत्र शासन को भेजेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें