द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जीजीआईसी में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को फार्म छह, सात और आठ के बारे में जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने निर्वाचक नामावली में नए नाम जोड़ने, संशोधन करने की प्रक्रिया और चुनाव आयोग और स्वीप कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
इस मौके पर हुई निबंध प्रतियोगिता में अंजली मैनाली प्रथम, मुस्कान द्वितीय और अर्पिता तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, भारती द्वितीय, दीपिका तृतीय रही। छात्राओं ने विद्यालय से मल्ला कौला तक मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।