द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। समान कार्य-समान वेतन देने देने समेत अन्य मांगों को लेकर बीटीकेआईटी के 29 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। समर्थन में मंगलवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे।
वक्ताओं ने कहा कि संस्थान परिसर में कर्मचारी आंदोलनरत हैं, लेकिन निदेशक अवकाश पर चले गए हैं। यह कर्मचारियों की उपेक्षा है।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा। समर्थन देने के लिए प्रधान मनोहर सिंह, कुंवर सिंह बजेठा, विजय बजेठा, देव सिंह रावत, नारायण रावत सहित तमाम लोग पहुंचे। इधर, बीटीकेआईटी में कर्मचारियों के आंदोलन को पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने भी समर्थन दिया। कहा कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण ही कर्मचारी आंदोलित हैं। इस संबंध में वह फिर से शासन से वार्ता करेंगे।