फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी दफ्तर से निकले तो दिखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसी दफ्तर को छोड़ जब मंगलवार को जलसंस्थान के अधिकारी ने पेयजल संकट इलाकों का दौरा किया तो उन्हें हकीकत नजर आई। उनका कहना है कि आबादी के हिसाब से पेयजल लाइनें छोटी पड़ गई हैं। साथ ही पानी के टैंकर के लिए उन्हें गलियां संकरी नजर आईं।
विज्ञापन

कॉलटैक्स, हिमालयन कॉलोनी, तिवारी कॉलोनी, दमुवाढूंगा इलाके के बाशिंदों के घरों में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार को जब जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय को फुर्सत मिली तो वह कॉलटैक्स, हिमालयन कॉलोनी आदि इलाकों में पहुंचे। ईई ने बताया कि इन कॉलोनियों की आबादी बढ़ने से पेयजल लाइनें छोटी पड़ गई हैं। क्षेत्र के कल्याणपुर, पीपल पोखरा, भगवानपुर, बागजाला, बच्चीनगर, कमलुवागांजा गौड़ आदि इलाकों के नलकूप अब भी ठीक नहीं हुए, जिससे लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र पेयजल व्यवस्था सामान्य करने की मांग की है।

जलसंस्थान के ईई ने छोटी नजर आईं पेयजल लाइनें
शिकायत के बाद पेयजल संकट इलाकों का लिया जायजा

ईई का दावा, 15 दिन में बिछाएंगे पेयजल लाइन
जलसंस्थान के ईई ने कहा कि कालटैक्स और हिमालयन कॉलोनी में पुरानी पेयजल लाइनें आबादी के हिसाब से छोटी पड़ गई हैं। उनका दावा है कि जल्द ही इन क्षेत्रों में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी, जिसका काम 15 दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें