भीमताल (नैनीताल)। अब जिले के 92 अति कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी जिले और ब्लॉक के अधिकारी गोद लेकर निभाएंगे।
सीडीओ विनीत कुमार की पहल से अब अति कुपोषित बच्चों को अधिकारी गोद लेकर उन्हें अपने स्तर से बेहतर जानकारी और ज्ञान भी दे सकेंगे। सीडीओ ने बाल विकास अधिकारी अनुलेखा बिष्ट को अति कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी के लिए अधिकारियों का चयन करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही कहा कि अति कुपोषित बच्चों के घरों में उद्यान विभाग दो फलदार पौधे लगाएगा। ताकि फलों का लाभ अति कुपोषित बच्चों को मिल सके।
सीडीओ की पहल पर अति कुपोषित बच्चों का हो सकेगा विकास
जिला और ब्लॉक अधिकारी लेंगे बच्चों को संभालने का लेंगे जिम्मा
आठ ब्लॉक में 92 में हैं अतिकुपोषित बच्चे
नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 92 अति कुपोषित बच्चे हैं। जिनमें भीमताल में तीन, कोटाबाग में 15, रामनगर 18, हल्द्वानी ग्रामीण सात, हल्द्वानी शहर 25, ओखलकांडा एक, धारी 12, बेतालघाट नौ और रामगढ़ में चार बच्चे अति कुपोषित हैं। जिन्हें अब अधिकारी गोद लेकर उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही अधिकारी खुद के परिवार में कोई जन्मदिन, सालगिराह और कोई शुभ कार्य हो तो वह इन बच्चों के साथ बना सकेंगे।
- अब जिले के अति कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी अधिकारी भी उठाएंगे। ताकि ऐसे बच्चों को प्रोत्साहन कर उन्हें समाज में नई पहचान मिल सकें।
विनीत कुमार, सीडीओ