फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 से कम बच्चों वाले स्कूलों की डीईओ ने मांगी रिर्पोट

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग कार्यालय में सोमवार को डीईओ बेसिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने जिले भर में 10 से कम वाले स्कूलों के बच्चों की सूची खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी है।
विज्ञापन

डीईओ गोपाल स्वरूप भारद्वाज ने सोमवार को सभी अधिकारियों की बैठक ली। इसमें 10 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची देने के निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि जिले भर में जिन स्कूलों में छात्र संख्या कम होगी, उनकी पूरी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से जिन विद्यालयों को बंद करने और कम संख्या वाले छात्रों को अन्य स्कूलों में भेजने के निर्देश जारी होंगे तो उसका पालन किया जाएगा। डीईओ ने उपशिक्षाधिकारी को जिन विद्यालयों में शिक्षक दो से अधिक हैं उनकी सूची देने को भी कहा है। इस दौरान उप शिक्षाधिकारी ओखलकांडा कमलेश्वरी मेहता, भीमताल उपशिक्षाधिकारी सुलेहिता नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीईओ ने खंड शिक्षाधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश
जिले के आठ ब्लॉकों के सरकारी स्कूलों की बनेगी सूची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें