फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 17137 पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के संबंद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद अब तक 17 हजार 137 विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें बीए में 5,942, बीएससी गणित में 1,587, बीएससी बॉयोलॉजी में 1,314, जबकि बीकॉम में 2,224 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में 18 जून को नए शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल का शुभारंभ किया था। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विद्यार्थी पोर्टल का लाभ ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते संबंद्ध परिसरों, महाविद्यालयों व संस्थानों में भीड़ ना हो, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल कारगर साबित हो रहा है।
कुमाऊं विवि कुलसचिव दिनेश चंद्रा का कहना है कि प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद विद्यार्थियों का डाटा संबंधित परिसरों, महाविद्यालय व संस्थान के लॉगिन एकाउंट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों से अपील है कि वे पूर्ण रूप से भरे हुए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रतिलिपि संभाल कर रखें।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट में जाकर करें पंजीकरण
नैनीताल। स्नातक और स्नातकोत्तर में पंजीकरण के लिए छात्र घर बैठे कुमाऊं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in में जाकर पंजीकरण कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया के लिए छात्र को 50 रुपए का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही देना होगा।
यहां सर्वाधिक पंजीकरण
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मिली जानकारी के अनुसार अब तक 17,137 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 5002, डीएसबी परिसर नैनीताल के लिए 2493 और एसबीएस रुद्रपुर में 2,070 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अन्य परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में अब तक पंद्रह सौ से कम पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें