फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्रों ने की थी शशिखाल में चोरी
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड में लोकसभा चुनाव मतदान से एक दिन पहले दस अप्रैल की रात को शशिखाल में एक व्यक्ति के घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर चोर नहीं बल्कि सरकारी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। दोनों आरोपियों के पास से चोरी किए 74 हजार रुपये, चोरी के पैसे से खरीदे गए तीन स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात कबूल कर ली है।
लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल को मतदान करने के लिए शशिखाल निवासी संग्राम सिंह पुत्र सुंदर सिंह दस अप्रैल की शाम को अपने गांव तराड़ गए। इसी रात्रि चोर उनके घर का पिछला दरवाजा तोड़ कर घर के भीतर घुस गए। चोरों ने घर में रखी 98 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

संग्राम सिंह ने सल्ट कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को शशिखाल बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चोरी के मामले में सुभाष सिंह रावत निवासी भवाली सल्ट और एक नाबालिगको पकड़ा है। सुभाष सिंह 12वीं का छात्र है जबकि दूसरा नाबालिग किशोर नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सुभाष सिंह के पास से चोरी किए गए 45 हजार रुपये नकद, चोरी के पैसों से खरीदा गया एक स्मार्ट मोबाइल फोन, नाबालिग के पास से 29 हजार रुपये नकद, चोरी के पैसे से खरीदे गए दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सुभाष सिंह रावत भवाली में तथा नाबालिग किशोर शशिखाल में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें