फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेस अस्पताल का ट्यूबवेल हुआ ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डाक्टरों का संकट झेल रहे बेस अस्पताल में अब पानी का संकट हो गया है। बेस अस्पताल का ट्यूबवेल खराब होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि जल संस्थान के टैंकर बेस अस्पताल में पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 15 हजार लीटर पानी की खपत होती है। बेस अस्पताल में डायलिसिस के लिए भी मरीज आते हैं। डायलिसिस के लिए छह से सात हजार लीटर पानी की प्रतिदिन आवश्यकता पड़ती है। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के अलावा साफ-सफाई आदि के लिए पानी की आवश्यकता होती है। सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि जलस्तर गिरने के कारण ट्यूबवेल पानी नहीं फेंक रहा है। ट्यूबवेल के पाइप अधिक गहराई में डालने पर मिट्टी आ रही है। बताया कि जल संस्थान ने बुधवार को तीन टैंकर भेजे। जल संस्थान के पेयजल लाइनों से आ रहे पानी को मिलाकर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें