हल्द्वानी। पूर्व नौसैनिक कल्याण समिति ने देश प्रेमियों से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। समिति की बैठक में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका चौहान के कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएसी परीक्षा में अव्वल रहने पर प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाठक के हाथों 1100 रुपये का चेक और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व नौ सैनिकों ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि चीन को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाए। पूर्व नौ सैनिकों ने प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिक वेलफेयर इंफोर्समेंट एक्ट की तर्ज पर एक कानून बनाने की मांग की है। केंद्र सरकार से ओआरओपी की खामियों को दुरुस्त करने के लिए आयोग के फैसले को लागू करने की मांग की। समिति ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सराहनीय कार्यकाल के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी लागू करने, इजराइल के साथ रक्षा सौदा करने, अमेरिका से आधुनिक हथियार ड्रोन खरीदने और भारत को जिम्मेदार राष्ट्र का दर्जा दिलाने की प्रशंसा की गई। बैठक में राधा प्रसाद चौहान, खड़क सिंह, जीएस कोरंगा, दीप जोशी, एस के शाह आदि थे। समिति के संस्थापक आनंद सिंह ठठोला ने अध्यक्षता की। संचालन गोविंद सिंह कोरंगा ने किया।