फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर गड्डा कॉलोनी में मिला 16 फुट का अजगर, लोगों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कार्यालय में अजगर को देखते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिम वनप्रभाग के काशीपुर गड्डा कॉलोनी में एक विशाल अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को बिजरानी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
विज्ञापन

टांडा मल्लू निवासी सर्प विशेषज्ञ तालिब हुसैन ने बताया कि रविवार को काशीपुर गड्डा कॉलोनी मस्जिद के पास अजगर निकलने की सूचना मिली थी। सूचना पर रात एक बजे मस्जिद के पास नाले से अजगर को बचाया गया।
सोमवार को वह अजगर को लेकर तराई पश्चिम वन प्रभाग के ऑफिस पहुंचा और डीएफओ को जानकारी दी। डीएफओ हिमांशु बागरी के अनुसार अजगर की लंबाई 16 फिट दो इंच और वजन 91 किलो था। अजगर बर्मिस पायथन प्रजाति का है। अजगर को बिजरानी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें