हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्राइवेट एवं सेमेस्टर परीक्षाएं तीन जून से निर्धारित स्कीम के अनुसार शुरू होंगी। कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. नवीन भगत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर किसी तरह के असमंजस में न रहें, तीन मई को परीक्षा स्कीम के अनुसार तय प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में निर्वाचन कार्यालय होने की वजह से 15 मई से लेकर पहली जून तक की छूटी परीक्षाओं की तिथि जल्द ही कुमाऊं विवि से घोषित होगी। इधर, महाविद्यालय में शनिवार को पहुंचे तमाम छात्र-छात्राओं में यही भ्रम की स्थिति थी। जिसे परीक्षा नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचना देकर साफ किया गया। इस पर विद्यार्थी यही पूछते घूम रहे थे कि 15 मई से एक जून तक की परीक्षाएं कब होंगी, नहीं पता चल रहा।
15 मई से पहली जून तक छूटी परीक्षाएं कब होंगी, नहीं पता
एमबीपीजी कॉलेज में कल से शुरू होंगी परीक्षाएं
पहले दिन प्राइवेट और सेमेस्टर की ये होंगी परीक्षाएं
- 03 जून को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे की पाली में प्राइवेट एवं वार्षिक मोड की बीए द्वितीय वर्ष का राजनीति विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र होगा। प्राइवेट एवं वार्षिक मोड की बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान का तृतीय प्रश्नपत्र, बीएसई तृतीय वर्ष का गणित, जंतु विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र होगा। बीए तृतीय वर्ष का गृहविज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र, एमए द्वितीय वर्ष का हिंदी पांचवां, समाजशास्त्र का चतुर्थ बी प्रश्नपत्र, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बायोटेक्नोलॉजी, योग, इंटीरियर डेकोरेशन डिप्लोमा कोर्स के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
- 03 जून को अपराह्न तीन बजे से सायं छह बजे तक की तीसरी पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर का अंग्रेजी साहित्य और संस्कृत का द्वितीय प्रश्नपत्र, बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर कंप्यूटर का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर ग्रुप सी का द्वितीय प्रश्नपत्र, एमए चतुर्थ सेमेस्टर के अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, भूगोल का चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।