फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये सत्र से शुरू होंगे नये रोजगार परक पाठ्यक्रम: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.केएस राना ने कहा कि स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर इस तरह के कोर्सेज शुरू होने चाहिए, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार मिल सकें। इसी के मद्देनजर विश्वविद्यालय नए सत्र से रोजगार परक कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। नए पाठ्यक्रमों को पहली जून को बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक में मंजूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो.राना शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज में प्राध्यापकों के साथ मीटिंग करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज समेत शैक्षणिक संस्थानों को निर्वाचन कार्य के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिग्रहीत करने से शैक्षिक वातावरण में उत्पन्न होने वाली बाधा पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि शासन को इसका संज्ञान लेने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं तीन माह तक चलने की प्रणाली अब नहीं चलेगी, परीक्षा विभाग को इसकी कड़ी हिदायत कर दी गई है कि कोई भी परीक्षाएं 40 से 45 दिन से अधिक नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले साल के रिजल्ट के कई मामले उनके सामने आ रहे थे, उनका निस्तारण जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं। कुलपति ने बताया कि इसी के साथ उन सभी विद्यार्थियों को भी परीक्षाओं में शामिल करने की अनुमति देने को कहा गया है कि जो कि निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा कर चुके हैं और परीक्षा फार्म नहीं पाए। कुलपति ने कहा कि परीक्षाफल भी विश्वविद्यालय में ही तैयार किए जाने की व्यवस्था की जाएगी, इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन



नए सत्र से शुरू होंगे नए रोजगार परक पाठ्यक्रम : कुलपति
विश्वविद्यालय की 45 दिनों से अधिक नहीं चलेंगी परीक्षाएं
निर्वाचन के लिए महाविद्यालय का अधिग्रहण न हो, शासन को भेजी चिट्ठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें