खाद्य एवं रसद आयुक्त ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक
- फोटो : demo
हल्द्वानी। जिला पुलिस को एचडीएफसी बैंक की तरफ से 25 स्वैप मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। एसएसपी का कहना है कि पासवर्ड मिलने और सॉफ्टवेयर से कनेक्ट होने में चार दिन लगेंगे। इस प्रकार ई-चालान की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू की जाएगी।
अब पैसा नहीं होने पर आम जनता क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से चालान का भुगतान कर सकती है। इस प्रक्रिया से आम जनता में पारदर्शिता की उम्मीद जगेगी। अमूमन लोग समझते हैं कि पुलिस चालान का पैसा अपने पास रखती है, लेकिन चालान कटने के बाद पुलिस पैसे ट्रेजरी के माध्यम से राजस्व विभाग में जमा करती है। प्रतिसार निरीक्षक ने प्रत्येक थानों के अलावा सीपीयू और यातायात विभाग को स्वैप मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि अभी स्वैप मशीनें ट्रायल पर हैं। पुलिसकर्मी स्वैप मशीन चलाना भी सीख रहे हैं। अभी जिला पुलिस को ई-चालान करने के लिए पासवर्ड नहीं मिला है। पासवर्ड मिलने पर पुलिस सॉफ्टवेयर से स्वैप मशीन कनेक्ट हो जाएगी। इस प्रक्रिया में कम से कम चार दिन लगेंगे। इसके बाद ई-चालान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अगले सप्ताह से होगा ई-चालान
जिला पुलिस को मिली 25 स्वैप मशीनें