कालाढूंगी (नैनीताल)। कुछ शिक्षकों की पहल पर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 35 छात्र-छात्राओं के लिए ब्लॉक कोटाबाग में रोजाना दो घंटे की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि वह नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में पहुंच सकें।
इन कक्षाओं का संचालन गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 27 मई से 30 जून तक रोजाना सुबह आठ बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इसमें विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई जा रही है। इस शिविर में प्राथमिक विद्यालय तलिया के मुकुल जोशी, गिंतीगांव के सुभाष रस्तोगी, सानणा के ताहिर हुसैन इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अतिरिक्त कक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का चयन परीक्षा के आधार पर किया गया। इसके तहत बच्चों को 50 नंबर के प्रश्न हल करने को कहा गया। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 35 बच्चों का चयन किया गया।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई
सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों की नई पहल
हमारा उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को भी बेहतर विद्यालयों तक पहुंचाना है। इसमें तीन शिक्षकों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के अगले चरण में इस कार्य को ब्लॉक के अन्य क्षेत्रों में भी शुरू कराया जाएगा।
- अमित चंद्र उप शिक्षाधिकारी कोटाबाग।