फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्री-पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत सत्र 2018-19 में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले शोधार्थी 20 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि करीब 350 विद्यार्थियों ने सत्र 2018-19 के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश लिया था। उन शोधार्थियों के लिए छह माह का शोधशास्त्र संबंधी पाठ्यक्रम संचालित किया गया था। बताया कि प्री-पीएचडी कोर्सवर्क की परीक्षा के लिए शोधार्थियों को एसबीआई कलेक्ट के माध्यम से 4550 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। तीन और चार जनवरी को परीक्षा होगी। वर्तमान में संचालित सेमेस्टर परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क जमा कराने की शर्त के साथ शामिल होने की अनुमति दी गई है, उन्हें भी 20 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुल्क जमा कराना होगा।
विज्ञापन


प्री-पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
20 दिसंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे फार्म, परीक्षा 3, 4 जनवरी को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें