फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ब्लॉक दिवस पर मात्र तीन फरियादी पहुंचे। इस पर सीडीओ विनीत कुमार ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाई। उनसे पात्र लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहजता से दिलाने को कहा। ब्लॉक दिवस में न आने पर ग्राम विकास अधिकारी ओमवीर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। इस दौरान हिम्मतपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल ने राशन कार्ड ऑनलाइन न होने, गोपालनगर की प्रधान लक्ष्मी देवी ने पंचायत घर निर्माण, आनंदनगर की प्रधान मेवा रानी ने पीएम आवास योजना की जीओ टैगिंग, परिवारों की सूची बनाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि ब्लॉक दिवस का प्रचार-प्रसार, पुरानी समस्याओं का समाधान न होने के कारण आम जनता का सरकारी आयोजनों से मोहभंग हो रहा है। इस दौरान बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, पीडी बालकृष्ण टम्टा, तहसीलदार प्रियंका रानी, बीडीओ मनमोहन रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख आनंद रावत, संगीता आर्य आदि थे।
विज्ञापन



ब्लॉक दिवस पर नहीं पहुंचे फरियादी
सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को फटकारा


सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाए : बिष्ट
भीमताल (नैनीताल)। ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने बुधवार को कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए मनरेगा के भुगतान, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड से संबधित कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों से विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। दूरदराज के ग्रामीणों ने सड़क, पानी की समस्याओं को ब्लॉक प्रमुख के समक्ष रखा। वहां जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट, पूर्व प्रधान नवीन क्वीरा, बेलवाखान प्रधान हिमांशु पांडे, खीम राम आर्या, प्रदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें